फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले लिफ्ट ली फिर बाइक लेकर हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। त्योहार पर अपनी बहन के यहां बाइक से जा रहे एक व्यक्ति से एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने लिफ्ट ली। इसके बाद वह बाइक लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन

राजस्थान के अलवर जिले के गांव गोलाहेडा निवासी हरिओम ने पुलिस में दी शिकायत में बताया है कि वह गत 29 जुलाई को वह बाइक से अपनी बहन की ससुराल गांव बिहाली में तीज का उपहार देने के लिए जा रहा था। अटेली बहरोड सड़क मार्ग पर स्थित गांव खेड़ी के समीप एक अज्ञात युवक ने हाथ देकर लिफ्ट मांगी थी। उसे लेकर वह बिहाली में बनी पुलिया के पास पहुंचे तो लघुशंका के लिए बाइक को रोका था। उसी दौरान युवक ने कांटी बस स्टैंड से कोल्ड ड्रिंक लाने की बात कहीं और उसकी बाइक लेकर फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें