फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: श्रद्धालुओं को वामन अवतार व कृष्ण जन्म की कथा सुनाई

Wed, 10 Jul 2024 11:00 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:68- गांव भोजावास में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में आयोजक को सम्मानित करते आयोजककर्ता-
विज्ञापन
कनीना। गांव भोजावास स्थित सेठ गंगाराम धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव के चौथे दिन वामन अवतार एवं कृष्ण जन्म का प्रसंग सुनाया गया।
विज्ञापन

कथा व्यास आचार्य सचिन गोविंद बृजवासी ने कथा के चौथे दिन भगवान वामन अवतार, रामावतार एवं श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन किया। इस दौरान बच्चों ने वामन अवतार व श्रीकृष्ण-वासुदेव की मनमोहक झांकियां भी पेश की। श्रीकृष्ण जन्म की कथा का वर्णन करते हुए कथा वाचक आचार्य सचिन गोविंद बृजवासी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म कंस की कारागार में भादो मास की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में मध्य रात्रि के समय हुआ था। आगे चलकर भगवान श्री कृष्ण ने अत्याचारी कंस का वध करके पृथ्वी को अत्याचारों से मुक्त किया तथा अपने माता-पिता को कारागार से छुड़वाया। अत: श्री कृष्ण हमारे पूज्य देव हैं। इस मौके पर हरिओम ब्रजवासी, सचिन पुजारी, हरिओम पुजारी, विजय, डॉ. रणवीर सिंह, मास्टर सत्य प्रकाश, गंगाराम, सत्यनारायण, राजबाला, सुरेश, देवकी, सुनयना, कमलेश, बिंद्रा देवी, कृष्णा, शकुंंतला, हेमलता, प्रिया सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें