सतनाली। खंड सतनाली के गांव नांगल माला में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ तीसरे दिन ऋषि मनु द्वारा कडरू की शादी, कपिल मुनि का जन्म, राजा दक्ष की शादी, सती का जन्म, महाराज दक्ष द्वारा यज्ञ और भगवान शिव को निमंत्रण न देना और सती द्वारा दे त्याग कथा सुनाई गई। संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन कथावाचक ऋषि मनु द्बारा महाराज ने प्रसंग सुनाया। कथा पंडाल में उपस्थित महिलाएं अपने आपको थिरकने से नहीं रोक पाई और प्रभु भक्ति में जमकर झूमीं। इस मौके पर गिरिराज का पूजन हुआ। कथा के दौरान सुंदर झांकी निकालकर कर भगतों ने लुप्त उठाया। गांव नांगल माला में संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन दोपहर 11 से शाम 2 बजे तक चलेगा। इस मौके पर महिलाएं एवं पुरुष मौजूद रहे। बुधवार को ऋषि मुनी महाराज द्वारा भक्त प्रहलाद की कथा सुनाई जाएगी। इस दौरान नन्हें-नन्हें बच्चों द्वारा झांकी भी निकाली जाएगी।