फोटो 1डाक विभाग द्वारा आयोजित लेखन गतिविधि में हिस्सा लेते विद्यार्थी।संवाद
नारनौल। ढाई आखर के अंतर्गत लेखन का आनंद-डिजिटल युग में पत्रों के महत्व पर डाक विभाग की ओर से सीएल पब्लिक स्कूल में पत्र लेखन गतिविधि का आयोजन कराया गया। डाक विभाग से कार्यक्रम में जनसंपर्क निरीक्षक हिम्मत सिंह ने बताया कि बदलते युग में पत्रों का महत्व जिस तरह से कम हो रहा है। उसे बढ़ावा देने के लिए बच्चों से गतिविधि करवाई जा रही हैं। जहां पहले पत्रों के माध्यम से व्यक्ति लिखकर अपने भाव व्यक्त कर लेता था। लेकिन आज के युग में संचार के माध्यमों में हुए परिवर्तन के कारण भाव व्यक्त करने में कमी आई है। संवाद