फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मताधिकार का महत्व बताया, नशा न करने का संकल्प दिलाया

विज्ञापन
फोटो संख्या:53- राजकीय  महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में  आयोजित व्याख्यान  में  हिस्सा  लेते विद्यार
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता एवं महाविद्यालय की एंटी ड्रग्स सेल के तत्वावधान में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत बुधवार को सेमिनार का आयोजन किया गया। आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनके मताधिकार के महत्व से अवगत कराना और नशा मुक्त भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र के परियोजना निदेशक डॉ. रोहताश सिंह रंगा ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान पर विस्तार से चर्चा की और विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाते हुए और भारत को नशा मुक्त बनाने का आह्वान किया। जिला बाल कल्याण अधिकारी राजेंद्र सिंह, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लक्ष्मी नारायण, एंटी ड्रग्स सेल के प्रभारी प्रो. जितेंद्र कुमार वशिष्ठ और नोडल अधिकारी वोटर हीरा सिंह ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में डॉ. विकास गुप्ता, अजय पाल, लेखाकार दिनेश कुमार सहित स्टाफ सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें