फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल मंडी में आज नहीं काटे जाएंगे टोकन

Fri, 12 Apr 2024 12:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। जिले में सरसों की आवक लगातार हो रही है। अनाज मंडी सरसों से अटी पड़ी है। जिले में अब तक 4 लाख क्विंटल सरसों की आवक और 398800 क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। वीरवार तक करीब 287290 क्विंटल सरसों का उठान किया गया। उठान की गति धीमी होने की वजह से मंडियों में गेटपास नहीं दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को नारनौल नई अनाज मंडी में सरसों की अधिक मात्रा में आवक होने व बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को टोकन जारी नहीं किए जाएंगे। नारनौल मार्केट सचिव ने बताया कि 12 अप्रैल को नारनौल नई अनाज मंडी में नए टोकन जारी नहीं होंगे। पहले ही जारी हो चुके टोकन की फसल खरीदी जाएगी। साथ ही उठान कार्य में तेजी लाई जाएगी। 12 अप्रैल को किसान नई अनाज मंडी नारनौल में अपनी फसल लेकर ना आएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें