फोटो नंबर-26अटेली अनाज मंडी के बाहर लगी वाहनों की लाईन। संवाद
मंडी अटेली। अटेली अनाज मंडी में 9 दिन बाद बाजरे की आवक कम रही है। बुधवार को केवल 800 टोकन ही दिए गए। अब धीरे-धीरे किसान अपनी अधिकतर फसल मंडी में बेच चुके हैं।
बुधवार को केवल 800 किसान ही अपनी फसल बेचने के लिए मंडी में पहुंचे थे। अनाज मंडी में बाजरे की फसल से सभी टीन शेड अटे हुए हैं। जबकि वेयरहाउस विभाग द्वारा खरीद के काम में भी पूरी तेजी दिखाई गई। वह लिफ्टिंग का काम भी दिन-रात जारी है। वेयरहाउस के मैनेजर नवल कुमार ने बताया कि लिफ्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। त्योहार सीजन के दौरान किसानों के खाते में समय से पैसा डल सकें। उन्होंने बताया कि किसान अपनी फसल सुखाकर व साफ सुथरी मंडी में लेकर आए।