फोटो नंबर- 14बस स्टैंड पर सीवरेज जाम के कारण बंद पड़ा महिला शौचालय। संवाद
नारनौल। स्थानीय बस स्टैंड परिसर में सीवर जाम होने से शौचालय को कई बार बंद करना पड़ता है। इससे यात्रियों विशेष तौर पर महिलाओं को परेशानी का सामना करना पड़ता है। महिला यात्रियों ने कहा कि बस स्टैंड परिसर में शौचालय व्यवस्था दुरुस्त रहनी चाहिए। बस अड्डा इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि बस स्टैंड परिसर में महिला व पुरुष शौचालय बने हुए हैं लेकिन सीवर जाम होने से दूषित पानी की उचित निकासी नहीं हो पाती। जिस कारण शौचालय को बंद करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि बस स्टैंड परिसर में नए महिला शौचालय बनाए जाने की योजना बनाई जा रही है। संवाद