फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज देश आर्थिक, सामाजिक व सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत बना: धर्मबीर सिंह

Mon, 12 Jun 2023 11:48 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
जयराम सदन में आयोजित कार्यक्रम में उप​स्थित सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह, पूर्व ​शिक्षा मंत्री रामब
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा के आवास पर भाजपा पाली मंडल, नांगल सिरोही तथा सतनाली मंडल की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारयों को केंद्र सरकार के 9 साल के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में बताया।
विज्ञापन

इस मौके पर सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि 9 साल के भारत में और उससे पहले के भारत में काफी अंतर आ गया है। पहले मिली जुली सरकारें बनती थीं जिससे देश आर्थिक रूप से कमजोर हो गया था लेकिन आज प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद देश आर्थिक, सामाजिक व सुरक्षा की दृष्टि से मजबूत बना है। उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री लक्ष्य राजनीति करना नहीं बल्कि 2047 तक देश को विकसित श्रेणी में पहुंचना है। उन्होंने कहा कि पहले हथियार बाहर से मंगवाने पड़ते थे लेकिन आज उससे कहीं ज्यादा अच्छे हथियार भारत में बन रहे हैं। भारत की गिनती पर शक्ति शाली देशों में होने लगी है। केंद्र सरकार की विदेश और रक्षा नीति के चलते भारत के लोग सुरक्षित महसूस कर रहे हैंं। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ने देश में सड़कों का जाला बिछाया है। रेल यातायात और हवाई सफर को भी सुगम बनाया गया है। प्रधानमंत्री तालाबों की दशा सुधारने में भी लगे हैं। सांसद ने कहा कि विपक्ष कितना भी शोरशराबा क्यों न करें मगर 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की ही सरकार बनेगी ।
रामबिलास शर्मा ने कहा कि चाहे सारा विपक्ष एक हो जाए लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत भाजपा की ही होगी और नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा विपक्षी पार्टियां आपस में ही एक दूसरे की टांग खींच रही हैं जिससे उनका ग्राफ नीचे गिरता जा रहा है । इस अवसर पर पार्टी के जिला प्रधान दयाराम यादव, पूर्व जिला प्रधान शिवकुमार मैहता, जिला परिषद पार्षद देवेंद्र यादव, सुधीर दीवान, कुलदीप शर्मा, नपा चेयरमैन रमेश सैनी, पवन खैरवाल, मुकेश मैहता, नरेश चेयरमैन, श्याम लाल शर्मा नांगल सिरोही सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें