फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आज रोस्टर के हिसाब से खरीदी जाएगी सरसों

विज्ञापन
महेंद्रगढ़ की अनाज मंडी में रखे सरसों से भरे बैग।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़/कनीना। महेंद्रगढ़ मंडी में रोस्टर के हिसाब से सरसों खरीद शुरू करने के बाद भी जिम्मेदार उठान में तेजी नहीं लाए है। रविवार को अवकाश के बाद भी धीमी गति से चलता रहा। सोमवार को रोस्टर के हिसाब से सरसों की खरीद की जाएगी, ताकि किसानों को परेशानी का सामना न करना पड़े। उठान धीमी गति से होने के कारण जगह का अभाव रहा। सतनाली व महेंद्रगढ़ की मंडियों में करीब एक लाख से अधिक सरसों के बैगों का उठान होना शेष है। महेंद्रगढ़ मंडी में 40 तो सतनाली में 56 प्रतिशत सरसों का उठान नहीं हुआ। मंड़ियों में उठान नहीं होने की वजह से सरसों के भरे बैंगों को एकत्रित किया जा रहा है। खरीद अधिकारी ने महेंद्रगढ़ मंडी से 120704 क्विंटल सरसों की खरीद, 72137 क्विंटल का उठान तथा 48567 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले पड़ी है। आज कनीना अनाज मंडी में सोमवार को अगिहार, भड़फ, कैमला, पोता व मानपुरा गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी। मंगलवार को नांगल, मोहनपुर, गोमली, झाड़ली व झिंगावन गांवों के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी।
विज्ञापन

वहीं सतनाली मंडी में अभी तक कुल 102879 क्विंटल सरसों की खरीद हुई है, जबकि उठान 45669 क्विंटल का उठान हो चुका है तथा 57210 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले बैगों में भरकर रखी गई है। सतनाली मंडी में खरीदे गए कुल 19881 क्विंटल गेहूं ज्यों का त्यों मंडी में पड़ा है। दोनों मंडियों में 105,777 क्विंटल सरसों खुले आसमान तले है। अनाज मंडी महेंद्रगढ़, सतनाली व वर्कशॉप में सरसों की उठान न होने की वजह से जगह का अभाव हो रहा है। मार्केट कमेटी सचिव कोमिला ने महेंद्रगढ़ अनाज मंडी व वर्कशॉप में सोमवार को बैरावास, धोली, बलायचा, खातोदड़ा, कोथल कलां, पाली, सिसोठ, आदलपुर, निंबी के किसानों की सरसों खरीद की जाएगी तथा मंगलवार को निंबेहड़ा, निहालावास, बसई, छाजियावास, जांजडियावास, जाटवास, जोनावास, पाल गांवों के किसानाें की सरसों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें