फोटो संख्या:65- राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में दाखिला लेती छात्राएं--संवाद
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2024-2025 में यूजी कक्षाओं में प्रवेश के शुक्रवार को अंतिम दिन है। महेंद्रगढ़ के दोनों महाविद्यालय की 2360 सीट पर 1446 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है। 914 सीट रिक्त हैं। 30 अगस्त को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक विद्यार्थी फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला ले सकते हैं।
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी डॉ. विजय कुमार यादव ने बताया कि महाविद्यालय में 423 सीट हैं। इच्छुक विद्यार्थी शुक्रवार को सुबह 9 बजे व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर फिजिकल काउंसिलिंग में हिस्सा लेने के लिए अपने दस्तावेज जमा करवाएं। उसके बाद रिक्त सीट के हिसाब से विभिन्न संकायों में मेरिट सूची जारी की जाएगी। मैरिट सूची में जिन विद्यार्थियों का नाम आएगा उनका प्रवेश किया जाएगा। 30 अगस्त को दोपहर दो बजे मेरिट सूची प्रदर्शित की जाएगी तथा उसी दिन प्रवेश की फीस भी जमा करवाई जाएगी।
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी प्रो. मक्खन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में 1080 सीट पर दाखिला किया जाना है। 589 सीट पर छात्राओं का दाखिला किया गया है जबकि 491 सीट अभी भी रिक्त हैं। शुक्रवार दोपहर 12 बजे तक आवेदन जमा किए जा सकते हैं। एक बजे मैरिट सूची जारी की जाएगी उसके बाद मेरिट सूची में आने वाली छात्राओं का दाखिला किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रात 12 बजे तक पोर्टल पर फीस जमा करवा सकता है। तय समय में कोई छात्रा फीस जमा नहीं करवा पाती है तो उसका दाखिला रद्द किया जाएगा।
सीट को लेकर यह है स्थिति
राजकीय महाविद्यालय
संकाय कुल सीट दाखिला रिक्त
बीए 600 494 106
बीकॉम 80 41 39
लाइफ साइंस 160 72 88
फिजिकल साइंस 400 210 190
राजकीय महिला महाविद्यालय
बीए 720 393 327
बीकॉम 160 43 117
बीए ऑनर्स 40 17 23
लाइफ साइंस 80 63 17
फिजिकल साइंस 80 73 07