फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महाविद्यालय में पीजी कक्षाओं में दाखिल का अंतिम दिन आज

Thu, 12 Sep 2024 12:16 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:63-- राजकीय  महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ में पीजी कक्षा में दाखिला का वीरवार को अंतिम दिन है। महेंद्रगढ़ के दोनों महाविद्यालय में 220 सीट पर दाखिला किया जाना है। अभी तक 211 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, जबकि 9 सीट रिक्त हैं। वीरवार को दोपहर 12 बजे तक दाखिला प्रक्रिया चलेगी। राजकीय महिला महाविद्यालय के नोडल अधिकारी प्रो. मक्खन सिंह ने बताया कि महाविद्यालय में तीन संकाय में 120 सीट पर दाखिला किया जा रहा है। 115 छात्राओं का दाखिला पूरा हो चुका है। जबकि पांच सीट रिक्त हैं।
विज्ञापन

छात्राओं की बार-बार मांग को लेकर विभाग ने दोबारा पोर्टल ओपन किया है। उन्होंने बताया कि एमए अंग्रेजी में तीन सीट रिक्त है, जिसमें से एक दिव्यांग व दो डीएससी कैटेगरी की है। एमकॉम में एक सीट रिक्त है, जो दिव्यांग कैटेगरी से है। एमएससी में एक सीट रिक्त है, जो दिव्यांग कैटेगरी की सीट है। तीन सीट को सर्वप्रथम दिव्यांग कैटेगरी से भरी जाएगी। अगर दिव्यांग दाखिले के लिए नहीं आता है तो भूतपूर्व सैनिक या स्वत्रंता सेनानी कैटेगरी से भरी जाएगी। अगर इन कैटेगरी से कोई छात्रा नहीं आती है तो 11 सितंबर को ओपन जरनल के तहत इन सीटों को भरा जाएगा। 12 सितंबर को दोपहर 12 बजे तक दाखिला किया जाएगा।
राजकीय महाविद्यालय महेंद्रगढ़ के नोडल अधिकारी डॉ. प्रो. विजय कुमार ने बताया कि राजकीय महाविद्यालय में दो संकाय में 100 सीट पर दाखिल किया जा रहा है। 96 विद्यार्थियों का दाखिला किया जा चुका है, जबकि चार सीट रिक्त हैं। वीरवार को दोपहर 12 बजे तक फिजिकल काउंसिलिंग के तहत दाखिला किया जाएगा। उसके बाद पोर्टल को बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि एमए अंग्रेजी में तीन तथा एमए हिंदी में एक सीट रिक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें