फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पटीकरा में धूमधाम से आयोजित हुई तिरंगा यात्रा

विज्ञापन
फोटो 02: तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते प्रधानाचार्य। स्रोत: स्कूल - फोटो : Archive
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पटीकरा में शुक्रवार को प्रधानाचार्य ब्रह्म प्रकाश दहिया की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा का आयोजन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक देशवासी के मन में राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशप्रेमी भावनाओं को और अधिक प्रगाढ़ करना है। डिविजनल कमांडर टेकचंद यादव ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रीय गीत नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के हृदय में देश के प्रति त्याग, समर्पण और निष्काम राष्ट्र सेवा की प्रेरणा जगाने वाला एक पावन मंत्र है। इसके पश्चात विद्यालय परिसर से एक विशाल एवं उत्साहपूर्ण तिरंगा यात्रा निकाली गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें