फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: रक्तदान डोनर डे पर टिंकू प्रधान को किया सम्मानित

Wed, 02 Oct 2024 04:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-25टींकू प्रधान को सम्मानित करती डा. संगीता यादव। स्त्रोत-स्वयं
विज्ञापन
नारनौल। जिला नागरिक अस्पताल नारनौल में रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्था को मेगा रक्तदान डोनर डे पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

ब्लड डोनर डे के अंतिम सप्ताह में नागरिक अस्पताल में सम्मान समारोह प्रोग्राम आयोजित हुआ। इसमें ब्लड इंचार्ज डॉक्टर संगीता यादव ने रक्तदान शिविर लगाने वाली संस्थाओं को सम्मानित किया। युवा साथी ग्रुप हरियाणा उड़ान जनसेवा ट्रस्ट ढाणी बाठोठा की तरफ से टिंकू प्रधान को रक्तदान के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए स्मृति चिह्न दिया गया। समारोह में डॉ. संगीता ने कहा कि रक्तदान को लेकर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। रक्तदान के प्रति जिस तरह से आज समाज में जागरूकता आई है। उससे कई लोगों को जीवन बचाने में हम सफल हुए है, लेकिन इसके बावजूद भी अभी और जागरूकता की जरूरत है। रक्तदान जीवन बचाने वाला अनमोल दान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें