फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिंपी यादव करेंगी फ्रांस से एमएससी

विज्ञापन
टिम्पी यादव - फोटो : Narnol
विज्ञापन
गांव पालड़ी की बेटी टिंपी यादव को इरासमुस मुंडस स्टूडेंट स्कॉलरशिप अवार्ड 2021-23के तहत छात्रवृत्ति प्राप्त की है। अब वो फ्रांस की यूनिवर्सिटी से केमिस्ट्री विषय में एमएससी करेंगी। टिंपी यादव के पिता राम भगत ने बताया कि टिंपी यादव का चयन यूरोपियन संघ द्वारा आयोजित इरासमुस मुंडस स्टूडेंट स्कॉलरशिप अवॉर्ड 2021-23 तहत हुआ है। इस अवार्ड के तहत चयनित भारतीय छात्रों को विदेशों में पढ़ने की सुविधा प्राप्त होती है। राम भगत ने बताया की वह शुरुआत से ही पढ़ाई में काफी होशियार थी। उन्होंने सीनियर सेकेंडरी की परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक हासिल किए और बीएससी दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ी मल कॉलेज से 98 प्रतिशत अंकों के साथ पास की। राम भगत यादव का कहना है की लड़कियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से पीछे नहीं है। सभी अभिभावकों को चाहिए कि वो अपनी लड़कियों को उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध करवाए। टिंपी यादव की ये सफलता और लड़कियों को पढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें