नांगल चौधरी। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और बीमारियों की समय पर पहचान के लिए आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 507 में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इसमें डॉ. प्रवीण सहित कविता, अर्चना और मुकेश कुमारी ने करीब 40 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान बच्चों की लंबाई और वजन मापने के साथ खांसी, बुखार व अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई। जिन बच्चों को उपचार और दवाइयों की जरूरत थी, उन्हें अस्पताल भेजा गया। डॉ. प्रवीण ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित जांच से बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है। संवाद