फोटो संख्या:64- नांगल सिरोही में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक करते कलाकार--स्रोत-
महेंद्रगढ़। जिला एड्स कंट्रोल सोसायटी की ओर से शुक्रवार को गांव नांगल सिरोही में एड्स जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। काउंसलर तरुण कुमार ने बताया कि पाले राम व अन्य कलाकारों ने अभिनय के माध्यम से एड्स के संक्रमण के कारणों, बचाव, जांच और समय पर उपचार के महत्व की जानकारी दी। कलाकारों ने युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। साथ ही एड्स से जुड़ी भ्रांतियां दूर करने और संक्रमित व्यक्तियों के प्रति भेदभाव न कर सम्मानजनक व्यवहार करने का संदेश दिया। कार्यक्रम में प्रमोद, गीतिका, अंकित, बलजीत सहित ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद