नारनौल। सीआईए टीम ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 50 ग्राम हेरोइन और स्विफ्ट डिजायर गाड़ी सहित तीन युवकों आदर्श नगर निवासी लोकेश व राहुल और गांव मांदी निवासी रोहित को गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है।डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि बुधवार को जल महल क्षेत्र में गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी। इसके आधार पर गांव मांदी के खेतों में बने ट्यूबवेल के पास दबिश दी गई। तलाशी में राहुल के कब्जे से 50 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने कहा कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। संवाद