फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चोरी की मोटरसाइकिल सहित तीन युवक गिरफ्तार

Sun, 26 Mar 2023 10:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। अटेली क्षेत्र से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित तीन आरोपियों को अटेली बस अड्डे के पास से गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोनू उर्फ गलकटा वासी गढ़ी महासर, सचिन वासी बेगपुर व गोविंद उर्फ दीपक वासी बेगपुर थाना अटेली के रूप में हुई है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल पर अटेली क्षेत्र में घूम रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ओमप्रकाश वासी अटेली ने थाना अटेली में मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई। बताया था कि गांव की फिरनी से अज्ञात व्यक्ति उसकी मोटरसाइकिल चोरी कर ले गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। मामले में कार्रवाई करते हुए सीआईए महेंद्रगढ़ की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। टीम को सूचना मिली कि आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल सहित अटेली क्षेत्र में घूम रहे हैं। पुलिस टीम ने बस अड्डा अटेली के पास नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल लेकर गुजरे युवकों को रोककर मोटरसाइकिल के कागजात दिखाने बारे कहा, लेकिन वो कोई कागजात नही दिखा सके। पुलिस ने मोटरसाइकिल के इंजन नंबर और चेसिस नंबर से सर्च करने पर पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी की है, जिसका अटेली थाने में चोरी का मामला दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें