फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में 257.17 लाख रुपये से बनेंगी तीन सड़कें

Sat, 26 Aug 2023 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। लोक निर्माण विभाग की ओर से विधानसभा क्षेत्र में सीगड़ा, बुचावास से बचीनी तथा सुरेहती जाखल से सुरेहती पिलानिया की सड़कें बनाई जाएंगी। इसक कार्य जल्द ही शुरू किया जाएगा। सड़क बनाने में 257.17 लाख रुपये खर्च होंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से रोड़े डालकर काम भी शुरू कर दिया गया है। सड़क बनने से एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों को फायदा मिलेगा।
विज्ञापन

सीगड़ा, बुचावास से बचीनी तथा सुरेहती जाखल से सुरेहती पिलानिया के रोड कई वर्षों पहले बनाए गए थे। अब ये रोड बिल्कुल जर्जर हो चुके हैं। वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सरकार की ओर से 257.17 लाख रुपये का बजट मंजूर हो चुका है। विभाग की ओर से काम आवंटित किया जा चुका है। इन रोड की चौड़ाई भी तीन-तीन फीट बढ़ाई जाएगी। इसके बाद सड़क 18 फीट की हो जाएगी। महेंद्रगढ़ से सीगड़ा 650 मीटर लंबाई है। 23.61 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। इस मार्ग के बनने से दो गांवों की करीब 5 से 6 हजार आबादी को फायदा मिलेगा। इस मार्ग से सिगड़ा व बुचौली के लोग आवागमन करते हैं। बुचावास से बचीनी तक 5.520 किलोमीटर है। इसके निर्माण में 136.59 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इस मार्ग के बनने से दस से 12 गांवों के 15 हजार आबादी को फायदा होगा। इस मार्ग से प्रतिदिन करीब 500 छोटे-बड़े वाहन आवागन करते हैं। इससे नांगल हरनाथ, गागड़वास, खेड़ा, बवानिया, सुरजनवास, बचीनी के ग्रामीण आवागमन करते है। सुरेहती जाखल से सुरेहती पिलानिया तक 3 किलोमीटर है, जो 96.97 लाख रुपये की लागत से बनाया जाएगा। मार्ग के बनने से चार गांवों की करीब 12 हजार की आबादी को जर्जर सड़क से निजात मिलेगा। यह मार्ग गांव सुरेहती जाखल, सुरेहती पिलानिया, सुरेहती मोडियान, ढ़ाणा का मुख्य मार्ग है। इस मार्ग से ग्रामीण सतनाली व महेंद्रगढ़ आते है।
विज्ञापन

-
वर्जन:
सड़क बनवाने के लिए रोड़े और अन्य सामग्री डलवा दिए गए हैं। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
कृष्ण कुमार यादव, एसडीओ, लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें