जिला में सोमवार को 3 कोरोना संक्रमित केस मिले। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 21697 हो गई है, जिनमें 21535 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जबकि 155 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अब कोरोना के 7 केस एक्टिव है। जिले में 3 जनवरी तक 240849 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है, इनमें से 111780 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 477110 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 2330 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। सोमवार को दो केस देवरोली तथा एक केस रामबास से आए हैं।