फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेष अभियान के दौरान तीन इनामी मोस्टवांटेड अपराधी पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने विशेष अभियान के तहत एक माह में तीन इनामी मोस्टवांटेड और 13 अवैध हथियार बरामद किए हैं। इस कामयाबी पर पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज ने थाना प्रभारी, सीआइए प्रभारी और विशेष स्टाफ के कार्य की सराहना की है। एसपी ने कहा कि विशेष अभियान तो खत्म हो गया है। लेकिन, अपराधियों पर पैनी नजर होनी चाहिए। पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि पुलिस महानिदेशक के आदेश से पुलिस ने एक महीने के लिए वांछित अपराधी, अवैध असलहा और मादक पदार्थ की सप्लाई करने वालों की धर पकड़ के लिए यह विशेष अभियान चलाया गया था। अभियान की शुरुआत पिछले महीने 16 जुलाई से की गई थी। इस दौरान तीन मोस्टवांटेड अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। इन पर 10-10 हजार रुपये के इनाम था। एक महीने में पुलिस ने 13 अवैध हथियार और पांच कारतूस बरामद किये हैं। वहीं जिले में 26 पीओ, 20 बेलजंपर और छह किलो 482 ग्राम गांजा बरामद की है। मादक पदार्थ की बिक्री करने के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार कर छह किलो 482 ग्राम गांजा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें