मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी कृतिश कुमार ने महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नारनौल शहरी और विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। जिसमें महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय नारनौल शहरी में 3 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ने अनुपस्थित कर्मचारियों पर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने वहां पर उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। इसके बाद मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी ने वार्ड नंबर एक, वार्ड पांच, वार्ड 22 के आंगनबाड़ी केंद्रों का औचक निरीक्षण किया तो वार्ड 1, 5 व 22 के आंगनबाड़ी केंद्र बंद मिले। वार्ड नंबर 5 के केंद्र पर बोर्ड भी नहीं लगा मिला।