फोटो संख्या:53- नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब पार्क में योग करते भारत विकास परिषद शाखा कनीना --स
- फोटो : kathua news
कनीना। नेताजी सुभाष चंद्र बोस क्लब पार्क में भारत विकास परिषद शाखा कनीना का तीन दिन का योग शिविर की शुरुआत की गई।
शिविर की अध्यक्षता संरक्षक कंवर सेन वशिष्ठ ने की। प्रधान राजेश की देखरेख में योग शिविर सुबह 6 बजे 1 घंटे के लिए आरंभ हुआ। ट्रेनर जोगिंद्र फौजी ने 40 बुजुर्गों और बच्चों को भारत की ऋषियों की संस्कृति के अनुसार योग का परिचय सरल शब्दों में सभी को करवाया। प्रधान राजेश यादव ने बताया कि भारत विकास परिषद हर वर्ष तीन दिन की व्यायाम शाला विशेष रूप से लगती है। इस मौके पर सुरेश शर्मा, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, डाॅ. बिनोद, राजेंद्र पार्षद, सरिता भारद्वाज, महक, विकास, धनपत, हर्ष यादव आदि मौजूद रहे।