फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: डीएवी जींद में तीन दिवसीय कुकिंग प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद (वि) डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल जींद में प्राचार्य डॉ. नीरज कुमार के सान्निध्य में तीन दिवसीय कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 140 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 128 ने नॉन-फायर और 12 ने फायर कुकिंग में प्रतिभा दिखाई। विद्यार्थियों के व्यंजनों की प्रस्तुति, स्वाद, स्वच्छता, नवीनता और रचनात्मकता की सराहना की गई। कक्षा छठी से आठवीं वर्ग में यशदीप व गवित व नौवीं से बारहवीं वर्ग में प्रवजोत व वासु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। ये विद्यार्थी दिल्ली में होने वाली क्षेत्रीय प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्राचार्य व शिक्षकों ने विजेताओं को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें