फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन पर कब्जे करने के तीन दोषियों को एक साल की सजा

Thu, 02 Mar 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गोशाला रोड स्थित कच्चागढ़ मंदिर धर्मार्थ की जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर हड़पने के मामले में सुनवाई करते हुए नारनौल की न्यायालय ने तीन लोगों को एक साल सजा के साथ एक हजार रुपये जुर्माना लगाया है। इस संबंध में मोहल्ला चांदुवाड़ा निवासी सुरेंद्र कुमार ने 8 मार्च 2016 को शहर थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी जिसमें शिकायतकर्ता ने बताया कि रणवीरानंद महाराज ने सुरेश कुमार से साज-बाज होकर मंदिर गढपतेश्वर कच्चागढ़ धर्मार्थ की जमीन हड़पने के लिए कब्जा करने की नियत से फर्जी दस्तावेज तैयार किए। शिकायत पर पुलिस ने 420, 463, 465, 467, 468, 471, 120बी आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू की। मामले की सुनवाई करते हुए नारनौल अदालत ने रणवीरानंद, कृष्णानंद व सुरेश कुमार एक वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही एक हजार रुपये जुर्माना किया है। अदालत ने जांच में पाया कि उक्त सभी दस्तावेज फर्जी तैयार किए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें