नारनौल। सिंघाना रोड स्थित कार्यकारी अभियंता कार्यालय में शुक्रवार को बिजली बिल संबंधी शिकायतों के निवारण को लेकर शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 50 हजार रुपये तक के बिजली बिल से संबंधित तीन उपभोक्ताओं ने शिकायतें दर्ज करवाई। कार्यकारी अभियंता शिवराज सिंह ने बताया कि शिकायतों को मौके पर ही समाधान किया गया। उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रत्येक शुक्रवार को कार्य दिवस पर शिविर का आयोजन किया जाता है। संवाद