फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के प्रधान पद के लिए तीन उम्मीद्वार मैदान में, 16 को होगा चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के 16 दिसंबर को होने वाले वार्षिक चुनाव के लिए नामांकन वापिस लेने कि अंतिम दिन प्रधान पद के एक उम्मीदवार ने अपना नामांकन वापिस ले लिया। कोषाध्यक्ष पद पर एक ही उम्मीदवार होने पर राहुल यादव एडवोकेट को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

चुनाव अधिकारी दलबीर शेखावत एडवोकेट और आलोक खैरवाल एडवोकेट ने बताया कि सोमवार को नामांकन वापसी के अंतिम दिन प्रधान पद के उम्मीदवार राज कुमार यादव एडवोकेट ने नामांकन वापस ले लिया जिसके बाद प्रधान पद के लिए अब तीन उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं जबकि कोषाध्यक्ष पद के एक उम्मीदवार राहुल यादव एडवोकेट का नामांकन आने से निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।
उन्होंने बताया कि प्रधान पद के लिए तीन उम्मीदवार मुकेश कुमार बागोतिया, राजीव और सुजाता शेखावत मैदान में है। उपप्रधान पद के लिए नरसिंह और नवीन कुमार जोशी, सचिव पद के लिए सत्यवीर बुडानिया और सुबोध तथा सह सचिव पद के लिए प्रदीप कुमार व ज्योति अग्रवाल मैदान में रह गए। उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक बार की पुस्तकालय कक्ष में मतदान होगा तथा मतदान के बाद उसी दिन परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनावों में बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ के 224 अधिवक्ता अपने मताधिकार का प्रयोग कर नई कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन

पहली बार महिला ने किया प्रधान पद के लिए उतरी मैदान में
सहायक चुनाव अधिकारी आलोक खैरवाल ने बताया कि चुनावों में पहली बार प्रधान पद के लिए महिला उम्मीदवार ने नामांकन किया है। पिछले 15 वर्षों में बार एसोसिएशन के बार प्रधान के लिए किसी महिला अधिवक्ता ने नामांकन जमा नहीं किया। इस बार सुजाता शेखावत ने बार प्रधान को लेकर मैदान में है। वहीं सह सचिव के लिए ज्योति अग्रवाल मैदान में है। उन्होंने बताया कि महेंद्रगढ़ में 25 महिला अधिवक्ता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें