फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडी स्कूल के तीन बॉक्सरों ने तीन राज्यों में जीते पदक, समारोह में किया सम्मानित

विज्ञापन
एसडी स्कूल में मेडल जीतने वाले खिलाड़ी विद्यालय चेयरमैन जगदेव यादव व स्टाफ के साथ खुशी जाहिर करत? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कनीना। एसडी विद्यालय ककराला में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में तीन राज्यों में आयोजित बाक्सिंग प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले विद्यालय के तीन मुक्केबाजों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

स्कूल के खेल प्रशिक्षक प्रवीन कुमार ने बताया कि स्कूल के खिलाड़ियों ने बाक्सिंग में सराहनीय प्रदर्शन किया है। गत 8 से 11 जुलाई को भारती खेल प्राधिकरण उत्कृष्टता केंद्र एससीओई रोहतक में आयोजित हरियाणा राज्य स्तरीय जूनियन बाक्सिंग प्रतियोगिता में तमन्ना ने कांस्य पदक प्राप्त किया था। वहीं राजस्थान प्रदेश के चुरू में आयोजित राजस्थान राज्य स्तरीय जूनियर बालक बाक्सिंग स्पर्धा में सुनील ने रजत पदक प्राप्त किया। झांसी में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय सब जूनियर बाक्सिंग प्रतियोगिता में आर्यन यादव ने रजत पदक प्राप्त किया था। तीनों खिलाड़ियों को पदक एवं नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
संस्था के चेयरमैन जगदेव यादव ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ खेल की भी सुविधा है। विद्यार्थी खेल अब सुनहरे भविष्य का निर्माण कर रहे हैं। खेल अकादमी में अभ्यास करने वाले बच्चे दो से तीन घंटे अभ्यास के बाद पढ़ाई के कार्य को भी पूरा करते हैं। इस अवसर पर प्राचार्य ओमप्रकाश, उपप्राचार्य पूर्ण सिंह, सीएओ नरेंद्र यादव, सीईओ आरएस यादव, सुरेंद्र कुमार चौहान, देवव्रत यादव, प्रवीन कुमार, सोनपाल, रत्न सिंह, राजकमार, कर्मवीर, विकास रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें