फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध असलहे के साथ तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। सीआईए पुलिस टीम ने नांगल चौधरी थाना क्षेत्र से तीन बदमाशों को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

गश्त के दौरान पुलिस पार्टी को सूचना मिली की नरेंद्र उर्फ शूटर गुर्जर निवासी आंतरी किसी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है और बिहारीपुर गांव के सरकारी स्कूल के पास खड़ा है। पुलिस ने छापा मारा तो एक युवक दीवार से उतरकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ कर तलाशी ली तो कट्टा मिला।
टीम ने नांगल चौधरी से निजामपुर रोड पर गांव लुजौता के पास नाकाबंदी कर एक बोलेरो सवार युवक के पास से देसी रिवाल्वर सहित चार जिंदा राउंड बरामद किया। आरोपी की पहचान संदीप निवासी रूपसराय के रूप में हुई है। इसी प्रकार सीआईए पुलिस ने नांगल चौधरी बाईपास हाइवे के पुल के नीचे से एक युवक को अवैध देसी कट्टे व दो जिंदा राउंड के साथ काबू किया। पुलिस को सूचना मिली थी कि नांगल चौधरी बाईपास हाईवे पुल के नीचे विकास निवासी मावड़ी थाना बहरोड राजस्थान खड़ा है। जो किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस बताए हुए स्थान पर पहुंची जहां एक युवक खड़ा हुआ दिखाई दिया। जोकि पुलिस की गाड़ी को देखकर तेज-तेज कदमों से नागल चौधरी शहर की तरफ जाने लगा। इस पर पुलिस ने उसे काबू करके उसका नामपता पूछा तो उसने अपना नाम विकास निवासी मावडी थाना बहरोड राजस्थान बताया। जिसकी तलाशी लेने पर उससे एक देसी कट्टा बरामद हुआ। वहीं दो जिंदा राउंड भी मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें