फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: जुआ खेलते तीन गिरफ्तार, 2230 रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर थाना पुलिस ने शहर के मोहल्ला फ्रांसखाना में जुआ खेलते हुए तीन लोगों को काबू किया। जिनके पास से पुलिस ने 2230 रुपये व ताश के पत्ते बरामद किए। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गश्त के दौरान पुलिस को सूचना मिली की मोहल्ला फ्रांसखाना में संदीप अपने कमरा पर ताश के पत्तों पर पैसे लगाकर अन्य व्यक्तियों के साथ जुआ खेल रहा है। अगर रेड की जाए तो उन्हें काबू किया जा सकता है। इस सूचना पर पुलिस मोहल्ला में पहुंची और संदीप के कमरे में दबिश दी। जहां तीन लोग रुपये दाव पर लगाकर ताश खेल रहे थे। जिनको साथी कर्मचारियों की मदद से काबू करके नाम पता पूछा गया। जिसमें उन्होंने अपना नाम संदीप, भगवत स्वरूप व अशोक मोहल्ला फ्रांसखाना नारनौल बताया। जिसके पास से कुल 2230 रुपये व 104 ताश के पत्ते बरामद किए गए। पुलिस ने सभी के खिलाफ जुआ अधिनियम एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें