फोटो नंबर- 06पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस
- फोटो : Samvad
नारनौल। सीआईए टीम ने महेंद्रगढ़ रोड पर सीमेंट गोदाम के पीछे जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों नसीबपुर निवासी देवेंद्र व वीरेंद्र और मोहल्ला खरखड़ी निवासी बलजीत को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 46,100 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि 9 अक्टूबर को टीम नसीबपुर बाईपास क्षेत्र में गश्त कर रही थी। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर दबिश देकर तीनों को पकड़ लिया। पुलिस ने जुआ अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद