माडल टाउन थाना पुलिस ने शहर के मोहल्ला उत्तम नगर के एक प्लाट से तीन युवकों को जुआ खेलते हुए काबू किया है। आरोपियों की पहचान गुर्जरवाड़ा निवासी प्रवीण और सोनू तथा बड़ा तालाब निवासी सतबीर के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला उत्तम नगर स्थित एक प्लाट में कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी। मौके पर जुआ खेल रहे तीनों युवकों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से एक लाख 27 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।