फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीए की लोकेशन शेयर करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। व्हाट्सएप ग्रुप पर आरटीए की लोकेशन ओवरलोड वाहनों के चालकों को शेयर कर सरकार कार्य में बाधा पहुंचाने के तीन आरोपियों को थाना शहर नारनौल की पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रणबीर वासी भूषण खुर्द, रविंद्र वासी नांगल सिरोही और रमेश वासी ढाणी हलाला जिला सीकर राजस्थान के रूप में हुई है। आरोपी आरटीए स्टाफ की गाड़ी की सूचना देते थे और ओवरलोड वाहनों को शहर से बाहर निकलवाते थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सुमित कुमार ने बताया कि आरटीए की निरीक्षक सुमन कुमार ने शिकायत की थी कि जब टीम जांच करने जाती है तो कुछ लोग व्हाट्सएप ग्रुप पर आरटीए की लोकेशन ओवरलोड वाहन चालकों को देते हैं। 6 सितंबर को उनकी टीम सिंघाना चौक पर जांच के दौरान 2 ओवरलोड गाड़ियों का चालान किया गया। इसी दौरान एक युवक ने बहस की थी और पुलिस को देखकर भागते समय उसका मोबाइल गिर गया था। उसके मोबाइल से इसका खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें