नारनौल। अटेली क्षेत्र में पुलिस की टीम ने स्मैक की तस्करी मामले में तीन आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान गांव तिगरा निवासी राहुल व अजय और गांव बेगपुर निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के पास से करीब 2 ग्राम 640 मिलीग्राम स्मैक बरामद की। आरोपियों के खिलाफ थाना अटेली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर रेड की और आरोपियों को नशीले पदार्थ समेत दबोचा। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। संवाद