खंड के गांव ताजपुर में मारपीट के दौरान युवक की मौत मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया है। बता दें कि गांव ताजपुर के दो परिवारों में आपसी रंजिश के चलते 15 सितंबर को मारपीट हो गई थी। जिसमें मोनू नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसको उपचार के लिए रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। कोरोना संक्रमित होने के कारण उसका अंतिम संस्कार भी रेवाड़ी में स्वास्थ विभाग द्वारा करवाया गया था। परिजनों की शिकायत पर गांव के ही करीब आधा दर्जन लोगों पर घर में घुसकर मारपीट करने का मामला दर्ज किया गया था परंतु मोनू ने जब उपचार के दौरान दम तोड़ दिया तो यह मामला हत्या में तब्दील हो गया। पुलिस ने गांव ताजपुर निवासी नारायण, लखन व मोनू उर्फ मोटा को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया। जहां से तीनों को तीन दिन के रिमांड पर लिया है।