नांगल चौधरी। पुलिस ने क्षेत्र में बाइक चोरी की चार वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 और 15 नवंबर को कार्रवाई कर आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पांच बाइक बरामद कीं। इनमें चार बाइक नांगल चौधरी थाने में दर्ज चोरी के मामलों से संबंधित हैं, जबकि पांचवीं बाइक राजस्थान के कोटपूतली क्षेत्र से चोरी हुई थी। डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में मनीष, काहना राम और विकास शामिल हैं। तीनों राजस्थान के रहने वाले हैं। संवाद