फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ी को टक्कर मारने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Sep 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नांगल चौधरी। पैसों के लेनदेन को लेकर चलती गाड़ी में टक्कर मारने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान ढाणी बाया वाली निवासी रोहित, सिरोही बहाली निवासी लोकेश और कालबा निवासी संजय के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया। पूछताछ कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी प्रवीण को पहले गिरफ्तार किया था। शिकायतकर्ता सिरोही बहाली निवासी सुनील ने पुलिस शिकायत में बताया कि 17 जुलाई को वह किसी काम के लिए जयपुर गया था। वहां से आते समय अपनी गाड़ी नागल चौधरी बस स्टैंड पर सामान लेने के लिए रोकी थी। उसी समय एक कैंपर चालक ने पीछे से गाड़ी को टक्कर मारी और धारदार हथियार से गाड़ी पर हमला किया। वह किसी तरह गाड़ी स्टार्ट करके घर की तरफ चल दिया। कैंपर ने उसकी गाड़ी का पीछा किया और रास्ते में फिर गाड़ी को टक्कर मारी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें