फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नकली हथियार तानकर पति-पत्नी को दी धमकी, मामला दर्ज

Tue, 02 Jan 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। निजामपुर क्षेत्र के गांव पाचनौता में दो युवकों द्वारा नकली बंदूक दिखाकर महिला व उसके पति को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में महिला ने निजामपुर थाना में शिकायत दी है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दो नामजद युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव पाचनौता निवासी पिंकी ने बताया कि सोमवार शाम करीब 5 बजे वह अपने घर पर थी। उसके पास उसकी सास खिमली देवी व जेठानी कृष्णा भी मौजूद थी। इसी दौरान संदीप निवासी मेहाड़ा व उसकी बुआ का लड़का गुलाब निवासी चिराणी दोनों गाड़ी लेकर घर के सामने आए और गाड़ी से उतर कर उसके प्लाॅट में घुस गए। उन दोनों के हाथों में हथियार जैसे दिखने वाली बंदूक थी, जोकि संदीप ने उस पर तानकर उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दी। जैसे ही उसने शोर मचाया तो उसकी सास व जेठानी आ गई। इस पर संदीप व गुलाब दोनों गाड़ी में बैठकर भाग गए। उसके बाद उसका पति रामनिवास आ गया। जिसने गाड़ी का नंबर देखा और अन्य लोगों की सहायता से बायल मोड़ पर गाड़ी रुकवा ली। जहां पर तैनात पुलिस भी मौके पर आ गई। मगर गुलाब गाड़ी से उतरकर भाग गया। वहीं संदीप को मौके पर पकड़ लिया। जिससे पुलिस ने खिलौना जैसा हथियार बरामद किया। पुलिस ने युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें