फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायती चुनाव में नामांकन भरने पर धमकी देकर की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
नामांकन पत्र भरने पर दी धमकी, मारपीट की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नारनौल। नांगल चौधरी क्षेत्र के गांव नेहरू नगर में पंचायती चुनाव में नामांकन दाखिल नहीं करने की धमकी देकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत नांगल चौधरी थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने 4 नामजद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में नेहरू नगर निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसने सरपंच पद के लिए नामांकन दाखिल करने का मन बनाया है। इससे रंजिश रखते हुए गांव का एक व्यक्ति सरपंच पद का नामांकन भर रहा है। उस पर दबाव बनाने के लिए 17 अक्तूबर सुबह करीब 12 बजे आरोपी अपने साथ 4-5 व्यक्तियों को लेकर उसके घर में घुस आया। उक्त लोगों ने अपने हाथों में लाठी, डंडा व पिस्तौल ले रखी थी। एक आरोपी के हाथ में लोहे की रॉड, डंडे तथा तलवार थी। एक अराोपी ने कुल्हाड़ी के हत्थे से हमला किया। उसके पिताजी लालाराम, चाचा सुरेश, भाई अशोक, माताजी संतरा देवी, भाभी सुरेश देवी तथा गांव का पूर्णमल पर भी हमला कर घायल किया। वहीं नामांकन भरने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आस पड़ोस से सुरेंद्र और निरंजन लाल निवासी नेहरू नगर आदि आए जिनको आते देख ये सभी हमलावर मौके से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने शिकायत ने 4 नामजद सहित 6 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें