फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: 15 मिनट में ही 4.73 लाख की नकदी सहित कैंपर ले उड़े चोर

Sat, 28 Oct 2023 12:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय के बाहर खड़ी बेलेरो कैंपर को चोरों ने नकदी व सामान सहित चोरी कर लिया। पीड़ित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर कैंपर व सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। पुलिस ने गांव राठीवास निवासी व्यक्ति की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव राठीवास निवासी राकेश कुमार ने बताया कि वह जन स्वास्थ्य विभाग में ठेकेदारी का कार्य करता है तथा बेरी में उसका कार्य चल रहा है। 26 अक्तूबर को सुबह 10.30 बजे वह व उसका भतीजा बिंदू किसी निजी कार्य से महेंद्रगढ लघु सचिवालय में आए थे। उसने अपना वाहन लघु सचिवालय के बाहर सड़क किनारे खड़ा किया था। गाड़ी में 4.73 लाख रुपये की नकदी, लेबर हाजिरी रजिस्टर व दो निजी डायरी, जिनमें प्रतिदिन का लेखा जोखा लिखा जाता था रखे थे। जब न्यायालय से करीब 15 मिनट बाद वापस आए तो कैंपर गाड़ी गायब मिली। शहर थाना पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें