फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narnaul: चोरों ने दो दुकानों को बनाया निशाना, हजारों की नकदी चोरी, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Wed, 15 Mar 2023 10:24 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

नारनौल में दो दुकानों में चोरी की वारदात कों अंजाम दिया। आरोपी दुकान से लगभग 15 हजार की नकदी चोरी करके ले गए जबकि दूसरी दुकान की जांच जारी हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने निरिक्षण किया। 
विज्ञापन
सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारनौल में मोहल्ला मिश्रवाडा में बुधवार अल सुबह अज्ञात लोगों ने दो दुकानों में चोरी की वारदात कों अंजाम दिया। आरोपी करियाणा की दुकान से लगभग 15 हज़ार की नकदी चोरी करके ले गए जबकि दूसरी दुकान की जांच जारी हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने निरिक्षण किया। मोहल्ला मिश्रवाडा में बुधवार अल सुबह लगभग 3 बजे बाइक सवार दो लोगों ने गोबिंद करियाणा की दुकान के राड से कुंडे तोड़ दिए और अंदर घुस गए।

विज्ञापन


सीसीटीवी में दिखे चोर
चोरों ने गल्ले ने रखी लगभग 15 हजार की नकदी चोरी कर ली। आरोपी सीसीटीवी में कैद हो गए। सीसीटीवी में सामने आया हैं कि दो आरोपी बाइक पर आते हैं। एक बाइक से उतरकर अपने हाथ में ली रोड से दुकान की कुण्डी तोड़ता हैं। उसके बाद दुकान  में घुसकर वारदात कों अंजाम देता हैं। उसका दूसरा साथी बाहर खडा रहता हैं वारदात कप अनजाम देकर आरोपी बाइक से फरार हो जाते हैं।

दुकान  मालिक कों इसका पता सुबह लगता हैं, ज़ब पड़ोस के युवक दुकान के आगे से जा रहे होते हैं तो उन्हें दुकान पर कोई नहीं दिखता। वह साथ में रहा रहे दुकान मालिक गोबिंद कों इसकी सूचना देते हैं। इस पर गोबिंद दुकान पर आकर सँभालते हैं तो नकदी गायब मिलती हैं। गोबिंद ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन


हलवाई की दुकान पर भी चोरी
मोहल्ला मिश्रवाड़ा सत्यनारायण मंदिर के पास रात को महावीर हलवाई की दूकान मे भी चोरी की गई हैं। अभी यहां कितना नुकसान हुआ हैं, इसका पता नहीं लग सका हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें