फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: चोरों ने रात के समय आभूषण व नकदी की चोरी, मामला दर्ज

Tue, 12 Mar 2024 11:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
निजामपुर। नारनौल के मुसनोता की ढाणी में रात के समय चोरों ने आभूषण नकदी पर हाथ साफ कर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में मुसनोता की ढाणी नरडा की उर्मिला ने बताया कि शनिवार रात करीब 12.30 बजे परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे। इस दौरान घर के अंदर घुसे चोरों ने कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़कर सोने के कुंडल, दो जोड़ी चांदी के पाजेब सहित नकदी चोरी कर ले गए।

दो किसानों के खेत से इंजन व मोटर चोरी

नारनौल। नारनौल के गहली गांव में रात के समय खेत में रखे इंजन व पानी की मोटर चाेरी हो गई। पुलिस शिकायत में गहली निवासी सुनील ने बताया आठ मार्च को गेहूं की फसल में पानी देने के लिए इंजन व मोटर रखी हुई थी, जिसे चोर चोरी कर ले गए। इसी रात उनके पड़ोसी रोहताश की भी पानी की मोटर चोरी हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर के बाहर खड़ी ट्राली चोरी, मामला दर्ज

नांंगल चौधरी। नांगल चौधरी में घर के बाहर खड़ी एक ट्राॅली चोरी हो गई। अशोक कुमार ने बताया कि 9 मार्च को उसकी माता का मृत्यु भोज कार्यक्रम था। इसकी वजह से ट्राॅली में कचरा डालने के लिए घर बाहर खड़ी कर दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें