फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: बंद फैक्टरी से सामान ले जा रहे चोर बाइक छोड़ कर भागे

Fri, 13 Oct 2023 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। शहर के नजदीक बंद फैक्टरी से चोर जंगला व अन्य सामान चोरी कर ले जा रहे थे। इस दौरान फैक्ट्री मालिक बीच रास्ते में मिल गया और उसने सामान पहचान लिया। जब उसने सामान के बारे में बाइक सवार युवकों से पूछताछ करनी शुरू की तो वह फैक्टरी मालिक को धक्का देकर मौके से भाग गए। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पूर्व पार्षद दयानंद सोनी की कुलताजपुर रोड पर एक पारिवारिक फैक्ट्री हैं, जो काफी दिनों से बंद है। उसमें चोर काफी समय से पुराना स्क्रैप, गीजर व अन्य सामान चुरा कर ले जा रहे थे। दयानंद सोनी ने बताया कि शुक्रवार सुबह चोर एक जंगला उखाड़ कर मोटरसाइकिल पर ले जा रहे थे तभी उसके भतीजे श्याम सुंदर सोनी ने अपना जंगला पहचान लिया और चोरों से पूछताछ कर उन्हें पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह उसके भतीजे को धक्का देकर वहां से भाग गए और अपनी मोटर साइकिल रास्ते में ही छोड़ गए। पूर्व पार्षद दयानंद ने बताया कि उन्होंने 112 पर डायल करके पुलिस को इस घटना की जानकारी दी। जिसके बाद एसएचओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मोटर साइकिल पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें