मंडी अटेली। खंड के गांव मोहल्डा से अज्ञात चोर एक किसान का ट्यूबवेल पर खड़ा ट्रैक्टर चुराकर ले गए। किसान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। गांव मोहल्ड़ा निवासी रामनिवास ने बताया कि प्रतिदिन की तरह ट्रैक्टर को ट्यूबवेल पर खड़ा कर रखा था। जब सुबह उठकर देखा तो ट्रैक्टर कुएं से गायब था। पुलिस ने किसान की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी।