फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में शोध की पद्धतियों से कराया अवगत

विज्ञापन
फोटोसंख्या:51-विशेषज्ञ वक्ता डॉ. दक्षिता के साथ शिक्षक एवं विद्यार्थी --स्रोत- हकेंवि
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के विधि विभाग की ओर से आयोजित व्याख्यान श्रृंखला विमर्श के अंतर्गत विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। पंजाबी विश्वविद्यालय पटियाला के विधि संकाय के पूर्व विभागाध्यक्ष व डीन प्रो. (डॉ.) मनजीत सिंह निज्जर मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। हकेंवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि विधि विभाग द्वारा आयोजित विमर्श’ श्रृंखला विश्वविद्यालय की अकादमिक उत्कृष्टता एवं समग्र विधिक शिक्षा के संकल्प के अनुरूप एक सराहनीय प्रयास है। ऐसे कार्यक्रम बौद्धिक वातावरण को सशक्त बनाते हैं व विद्यार्थियों को शैक्षणिक एवं व्यावसायिक नेतृत्व के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने विभाग को इस सतत प्रयास के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे अकादमिक के लिए निर्माण को प्रोत्साहित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें