फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: पिस्टल दिखाकर नकदी, सोने की चेन व मोबाइल लूटा

Sat, 13 Apr 2024 02:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल क्षेत्र के खोड़मा गांव के पास युवक से पिस्टल दिखाकर नकदी, सोने की चेन मोबाइल लूट लिया। इसके बाद उसके जान से मारने की कोशिश की, लेकिन युवक भागने में कामयाब हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस शिकायत में गहली निवासी रितेश ने बताया कि तीन अप्रैल को अपनी बुआ के 30 हजार रुपये देने के लिए जा रहा था। जब वह गांव महरमपुर से निकला तो खोड़मा रोड पर लगभग छह लोग बाइक लेकर सड़क पर खड़े थे। उसे रोकने के बाद सिर पर बोतल से हमला कर दिया। उसमें से एक युवक ने उस पर पिस्टल तान दी और 30 हजार रुपये, सोने की चेन और मोबाइल छीन लिया। उसके बाद नदी के पास ले जाकर मारने की बात कहने लगे, जिसके बाद उसने भाग कर जान बचाई। इस दौरान एक व्यक्ति खेतों में दिखाई दिया, जिसकी वजह से उसकी जान बच सकी। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें