फोटो नंबर-10मोहल्ला खड़खड़ी की सड़क पर बना गड्ढा। संवाद
नारनौल। क्षेत्रवासियों ने शुक्रवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर एमई सोहन सिंह से मुलाकात की और समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग रखी। लोगों ने मोहल्ला खड़खड़ी स्थित नेत्रहीन कन्या विद्यालय से आगे सड़क पर बने गड्ढे को तुरंत दुरुस्त कराने की मांग की। उन्होंने बताया कि इस गड्ढे के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर दुपहिया वाहन चालक आए दिन फिसलकर गिर रहे हैं। इससे कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं। नगर परिषद में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में भाजपा मंडल अध्यक्ष हेमंत चौबे, वरिष्ठ नागरिक संगठन के उपप्रधान विजय रईस, राजू व नवीन सहित अन्य नागरिक मौजूद रहे। संवाद