फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: साइक्लोथॉन रैली के चलते भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

Thu, 07 Sep 2023 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। प्रदेश सरकार ने प्रदेश को पूर्ण रूप से नशा मुक्त बनाने व लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने का संकल्प लिया हुआ है। इसी उद्देश्य को पूरा करने के लिए राज्य के सभी जिलों में साइकिल रैली निकाली जा रही है। इसकी शुरुआत एक सितंबर को मुख्यमंत्री ने करनाल से हरी झंडी दिखाकर की। पूरे राज्य में साइकिल रैली निकालने के बाद 25 सितंबर को करनाल में इसका समापन होगा। यह साइक्लोथॉन रैली 9 सितंबर को जिला महेंद्रगढ़ में पहुंचेगी। रैली को लेकर आमजन को यातायात संबंधी किसी समस्या का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिस अधीक्षक नितिश अग्रवाल की ओर से एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमें आमजन से अपील की गई है कि साइक्लोथॉन रैली के लिए प्रशासन और जिला पुलिस द्वारा प्रस्तावित किए गए मार्ग का प्रयोग करने से परहेज करें।
विज्ञापन


यह रहेगा रूट डायवर्जन प्लान

शनिवार को महेंद्रगढ़ से कोसली की तरफ जाने वाले भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। सुबह 7 बजे के बाद से सांय 9 बजे तक महेंद्रगढ़ से कोसली की तरफ जाने वाले भारी वाहन दूसरे रास्ते से जाएंगे। 10 सितंबर को सुबह 7 बजे के बाद से सांय 9 बजे तक महेंद्रगढ़ से सतनाली-दादरी की तरफ से जाने वाले और सतनाली-दादरी से महेंद्रगढ़ की तरफ आने वाले भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। सुबह 7 बजे के बाद कोई भी वाहन सतनाली-दादरी रूट से महेंद्रगढ़ की तरफ नहीं आने दिया जाएगा और ना ही महेंद्रगढ़ की तरफ से इस रूट पर जाने दिया जाएगा। इसलिए वाहन चालक 9 सितंबर और 10 सितंबर को इन मार्गों का प्रयोग ना करें बल्कि वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें