फोटो नंबर- 03नांगल चौधरी में महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा करती महिलाएं। संवाद
नांगल चौधरी। शहर में बुधवार को महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाई गई। शिव मंदिरों में इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर शिवलिंग का जलाभिषेक कर मन्नत मांगी। शिवरात्रि के पावन अवसर पर बुधवार को सुबह से ही शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी। भगवान शिव से मंगल कामना की। शहर के प्रसिद्ध प्राचीन बूढ़ा शिवजी वाला मंदिर में प्रात 6 बजे से ही शिव भक्तों का तांता लगना शुरू हो गया था। संवाद